पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र नेता की हत्या पर शोक जताया, हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मसौढ़ी | पटेल नगर, पटना में छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और एएन कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक की हत्या के विरोध में मसौढ़ी युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में गुरुवार को एक शोक सभा की। अध्यक्षता युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार गोल्डी ने की। इस मौके पर गोल्डी ने कन्हैया की हत्या को जदयू परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया। इस सभा में युवा जदयू के ग्रामीण अध्यक्ष राहुल पटेल, उपाध्यक्ष त्रिलोकी चौधरी, उज्वल कुमार, प्रवक्ता गौरव पासवान, सचिव आशुतोष पटेल, संजीव रंजन, विस्तारक राहुल कुमार रजनी, सोनू सहारा, विकास बघेल, मुनचुन राणावत, आशीष कुमार समेत मसौढ़ी जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे। सबने दोषियों को जल्द कठोर सजा देने की भी मांग की।
खबरें और भी हैं...