पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस ने राजद पर लगाया वायदा तोड़ने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के समर्थकों ने राजद पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया है। शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों से आए निखिल कुमार के समर्थकों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान औरंगाबाद की सीट हम को दे दी गई थी। तब राजद के मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन को मिलने वाली पहली राज्यसभा सीट कांग्रेस को दी जाएगी। लेकिन राजद ने अपना वादा नहीं निभाया। मुलाकात के दौरान समर्थकों ने निखिल कुमार से इस मुद्दे पर निर्णय लेने की मांग की। मिलने वालों में औरंगाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, हरिकिशोर सिंह, अक्षय लाल पासवान, शैलेंद्र सिंह, राधा रमन सिंह शामिल थे।
खबरें और भी हैं...