पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईमानदार शिक्षिका के खिलाफ षड्यंत्र, खुली व्यवस्था की पोल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निजी और व्यावसायिक पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य संबंधी छोटी बड़ी जागरूकता को लेकर अनभिज्ञ रहते हैं । जबकि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधित शिक्षा की भी जानकारी बच्चों को होनी चाहिए। यदि यात्रा के दौरान दुर्घटना होती हो या सफर के दौरान अन्य यात्री किसी रोग से पीड़ित हों तो उन्हें आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था देने की सूझबूझ होनी चाहिए। ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल समुचित चिकित्सा सेवा मिल जाए। उक्त बातें इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में डॉ गौतम आर प्रसाद ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में उपस्थित छात्राओं को कहीं । शुक्रवार को आईएसएम सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यहां के छात्राओं के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार में संस्थान के लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार में प्लास्टिक सर्जन शब्बीर अहमद वारसी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मधु , हड्डी रोग विशेषज्ञ गौतम आर प्रसाद ,डॉ र|ेश सिंह, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक आनंद ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर छात्राओं को जागरूक किया। डॉक्टर शब्बीर अहमद ने लड़कियों के चेहरे जल जाने या दाग होने, डॉ नेहा ने पीरियड के दौरान होने वाली समस्या, डॉक्टर गौतम आर प्रसाद ने दुर्घटना के दौरान हाथ या पैर फ्रैक्चर होने पर किस अंग को सावधानी से उठाना चाहिए, वहीं डॉ र|ेश ने महिलाओं में बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या और डॉक्टर अभिषेक आनंद ने महिलाओं में हो रही ब्रेस्ट कैंसर की समस्या पर खुलकर विचार रखे । हेल्थ एजुकेशन को लेकर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किए गए जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राज सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के साथ हेल्थ एजुकेशन की अनिवार्यता होनी चाहिए।

निफ्ट का फर्स्ट फेज का आया रिजल्टआरएफएस के 146 स्टूडेंट्स हुए पास

सिटी रिपोर्टर | पटना

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसमें आरएफएस के 146 छात्र-छात्राओं ने पहली पारी में सफलता का शानदार परचम लहराया। पास करने वालों में अनन्या कुमारी, साक्षी, अराध्या, सुमन, स्नेहांचल, भारती, नैनिका, अचुन, प्रमोद कुमार, सोनाली, आकांक्षा, सेल्वी, अभिनव आनंद आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लिखित परीक्षा पास की।

अब छात्र दूसरे फेज यानी सिचुएशन टेस्ट की तैयारी में लगेगें। आरएफएस के चेयरमैन प्रोफेसर राज चित्रकार ने कहा कि शत-प्रतिशत रिजल्ट सिचुएशन टेस्ट में भी होगा। मालूम हो कि प्रो. राज चित्रकार, निफ्ट, एनआइडी और बी.आर्क के रिजल्ट देने वाले बिहार के पहले शख्स हैं। आरएफएस नें 20 वर्षों में 5600 से ज्यादा रिजल्ट दिया, 12 बार निफ्ट में फर्स्ट रैंक, 10 बार एनआइडी में फर्स्ट रैंक, 9 बार नाटा में फर्स्ट रैंक व 12 बार बीआर्क में फर्स्ट रैंक देकर अपने बिहार राज्य का नाम रौशन किया। उन्हें नेशनल व इंटरनेशल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

औरत के भाव, सोच, समर्पण को बखूबी दिखाया गया

सिटी रिपोर्टर | पटना

महिला विकास निगम ने शुक्रवार को एक अनोखी पहल की शुरुआत की। यह पहला मौका था कि निगम ने हर क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को फिल्म थप्पड़ दिखाई। पीएनएम मॉल का माहौल इस सुबह अलग ही आत्मविश्वास से लबरेज दिखा। डॉक्टर्स, आंत्रप्रेन्योर्स, ट्रांसजेंडर, जीविका से जुड़ी महिलाएं, आर्टिस्ट और शिक्षिकाओं ने तालियों से फिल्म के पात्रों का स्वागत किया। मौके पर महिला विकास निगम के अधिकारियों के साथ निगम की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बुम्हरा भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया, ये फिल्म हर महिला को देखनी चाहिए और अपने लिए आवाज उठानी चाहिए। कई बार वर्कशॉप और कार्यक्रमों से हम वो संदेश नहीं पहुंचा पाते, जो हमें फिल्में देखकर एहसास होता है। अगर एक थप्पड़ हम पुरुष को पब्लिकली मार दें तो क्या वो उसे जाने देंगे? जीविका की रिया ने कहा इस फिल्म को देखने के बाद मेरे अंदर बहुत हिम्मत आई है। महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने कहा सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुषों को भी ये फिल्म दिखाने की जरूरत है। थिएटर आर्टिस्ट सोमा चक्रवर्ती ने कहा कि एक थप्पड़ और एक सॉरी के बीच का ये मूवी सराहनीय है। औरत के भाव, सोच और समर्पण को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

हेल्थ टॉक शो के माध्यम से छात्राओं ने जाना आपात स्थिति में कैसे करें दूसरों की देखभाल

रिजल्ट आने के बाद आरएफएस के स्टूडेंट।

सीओ ने आपदा राशि का चेक सौंपा

दुल्हिनबाजार | सीओ राजीव कुमार ने प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक लाभुकों को आपदा की सहायता की राशि का चेक प्रदान किया। दुल्हिनबाजार के सीओ राजीव कुमार ने सभी लाभुकों को चार- चार लाख का चेक प्रदान किया। रेखा देवी पति -सत्येंद्र डोम, ऐनखा एवं वसंत मोची -सरैया, दुल्हिनबाजार को चार - चार लाख का चेक प्रदान किया गया। वसंत मोची की पुत्री संजू कुमारी की नहर में डूबने से मौत हो गई थी।

नेताओं पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

दुल्हिनबाजार | तीसरा मोर्चा के संयोजक वेदव्रत सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता रामध्यान कुशवाहा एवं बिहार प्रदेश कुशवाहा महासभा के नेता रवि कुमार कुशवाहा ने राम प्रवेश यादव के घर मिलकर सांत्वना दी। नेताओं ने उनकी बेटी प्रीति कुमारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने एवं फांसी की सजा देने की मांग सरकार से की। विदित हो कि प्रीति कुमारी को 8 मार्च को पालीगंज के रधुनाथपुर गांव में ससुराल वालों ने ढाई लाख रुपए दहेज के लिए मार डाला था।

दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी

बाढ़ | अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बाबत किसी भी पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

सिटी रिपोर्टर | पटना

भोजपुरी नाट्योत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कालिदास रंगालय में डॉ. नरेंद्र रस्तोगी मशरक कृत हास्य व्यंग्य नाटक गनेसी राम का मंचन किया गया। महेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में कलाकारों ने हर पात्र के साथ न्याय करते हुए नाटक को सफल बनाया। कलाकारों ने अपने नाटक में सरकारी स्कूल की कार्यप्रणाली पर चोट के साथ कई सवाल किए। शिक्षा व्यवस्था की पोल जब एक ईमानदार शिक्षिका ने खोलने की कोशिश की तो व्यवस्था ने उसके चरित्र का हनन करने की कोशिश की। स्कूल प्रशासन उसे स्कूल से निष्कासित करने का षड्यंत्र बनाता है। सरकार रउआ सभे के हर साल वेतन बढ़ावत जात बिया... आ रउआ सभे के एगो काम कहला प यूनियन देखावे लागत बानी। हॉल में बैठे हर किसी ने इस संवाद की प्रासंगिकता समझी। यह नाटक शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े सभी लोगों को आत्मविश्लेषण करने पर मजबूर करता है। इस नाटक के निर्देशक और रंगश्री के संस्थापक महेंद्र प्रसाद सिंह हैं।

कलाकारों के नाम : मास्टर गनेसी राम की भूमिका में महेंद्र प्रसाद सिंह, ईमानदार शिक्षिका मिस लाली की भूमिका में मीना राय, पुरुष शिक्षकों की भूमिका में अखिलेश कुमार पांडेय और लवकान्त सिंह, डिप्टी साहेब की भूमिका में आर जी श्याम और अन्य थे।

स्वास्थ्य जागरूकता विषय सेमिनार में शामिल वक्ता।

कालिदास रंगालय के मंच पर रंगश्री की अाेर से महेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा निर्देशित नाटक मास्टर गणेशी राम का मंचन करते कलाकार।

महिला विकास निगम की अनोखी पहल, हर क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को दिखाई फिल्म थप्पड़
खबरें और भी हैं...