पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विद्या एजुकेशन में होली मिलन में कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता का संदेश दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मसौढ़ी में स्थित विद्या एजुकेशन में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मो. मसूद रजा की अगुआई में होली मिलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम भी हुअा। यह आम होली मिलन समारोहों से अलग था।

संस्था के चेयरमैन राहुल चंद्र ने कोरोना वायरस के खतरों के प्रति आम जागरुकता पैदा करने के लिए होली के मौके काे सार्थक बनाने की योजना बनाई थी। संस्था ने आम रंगों की जगह फूलों की होली खेली। विशेषज्ञों ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बस सतर्कता बरतने की जरूरत है। चेयरमैन ने कहा कि हमारी संस्कृति में पर्वों की काफी अहमियत है। पर्वों के पीछे एक बड़ा संदेश छिपा होता है। दरअसल भारतीय संस्कृति का हर पर्व भाईचारे व सामाजिक एकजुटता व शांति का संदेश देता है। मौके पर मसौढ़ी फ्रेंड्स क्लब के इम्तियाज अहमद, मुकुल प्रसाद, विजय यादव, चेतना मंच के संयोजक डॉ. सुनील कुमार गवास्कर, विश्वरंजन, नंद किशोर, राहुल भारद्वाज, चंदन भारती अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...