पटना में रसोइया संघ का धरना 24 मार्च से
मैरवा| अपने दस सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ पटना में 24 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना देगा। इस आशय की जानकारी देते हुए स्वतंत्र समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद गोंड़ ने बताया कि रसोइया संघ स्वतंत्र समाज पार्टी के बैनर तले धरना देगा। इस आशय का मांग पत्र, जिलाधिकारी, मध्याह्न भोजन के डाॅयरेक्टर तथा अन्य संबंधित विभागों को दे दिया गया है। रसोइयों की ये मांगें 12 माह का मानदेय, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा, महिला रसोइयों को मातृत्व अवकाश, रसोइयों की मृत्यु पर उनके परिजनों को नौकरी, भूमिहीन रसोइयों को शौचालय निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराना आदि हैं। प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र राम ने कहा कि रसोइयों को उचित मजदूरी नही मिल रहा है। महंगाई के इस समय में 40 रुपये में क्या होने वाला है।