पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना. कोरोनावायरस के चलते बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने 21 और 22 मार्च को होने वाली सहायक अभियंता की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने भी 20 मार्च को आयोजित पीएचडी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।
इससे पहले देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बिहार सरकार ने शुक्रवार को 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और सिनेमा घरों को बंद रखने का आदेश दिया था। साथ ही हर साल 22 मार्च को होने वाले बिहार दिवस को भी टाल दिया गया है। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीड़ भाड़ वाले जगहों को बंद रखने करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, सरकार ने सीबीएसई की परीक्षाओं को जारी रखने को कहा है।
पीएमसीएच के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द
पीएमसीएच, एसकेएमसीएच, एनएमसीएच समेत बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। पीएमसीएच के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बिहार में अभी तक कोरोनावायरस से पीड़ित एक भी मरीज नहीं मिला है। शनिवार तक 142 मरीज ऑब्जर्वेशन में थे जिनमें से 73 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.