पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14-15 मार्च को राजगीर में होने वाला राजद का प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षण शिविर रद्द होने की जानकारी देते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - Dainik Bhaskar
प्रशिक्षण शिविर रद्द होने की जानकारी देते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर लिया फैसला
  • कोरोनावायरस के चलते बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी आयोजनों पर लगाई रोक

पटना. राजद ने कोरोनावायरस की वजह से 14-15 मार्च को राजगीर में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कोरोनावायरस को लेकर राज्य सरकार के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है। राजगीर में प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू होने वाला था। हालांकि शुक्रवार 3 बजे दिन में सरकार द्वारा एहतियातन कई तरह के निर्देश के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने तय किया था कि सर्दी और जुकाम से परेशान नेताओं को अलग से बैठने का इंतजाम करते हुए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। लेकिन, राजगीर रवाना होने से ठीक पहले शाम 6 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर प्रशिक्षण शिविर को रद्द करने का ऐलान किया।


राज्य सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर एहतियात के तौर पर राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, कोचिंग संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर कई तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। राजद के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के तमाम विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी, पूर्व एमएलसी, पूर्व सांसद और वर्तमान राज्यसभा सांसदों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों और नए कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग होनी थी।

खबरें और भी हैं...