पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना/मोतिहारी. गुरुवार को मोतिहारी में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला। उसे जांच के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र तीन दिन पहले नाइजीरिया से लौटा है। कोरोनावायरस के लक्ष्ण को देखते हुए छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिहार में पिछले तीन दिन में कोरोना के 6 संदिग्ध मिले हैं।
इससे पहले बुधवार को कोरोना के पांच संदिग्ध का पता चला। इनमें दो पटना जबकि तीन फारबिसगंज, औरंगाबाद और समस्तीपुर के रहने वाले हैं। फारबिसगंज का संदिग्ध मरीज मलेशिया टूर से तीन दिन पहले लौटा है। उसे अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध में एक महिला राजस्थान और दूसरा युवक दिल्ली का रहने वाला है। पीएमसीएच के कोरोनावायरस सेल के नोडल अधिकारी डॉ. रवि कुमार रमण ने बताया कि दोनों मरीज अभी संदिग्ध हैं। बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की पुष्टि हो सकेगी। पिछले दिनों बिहार के 43 संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में सभी के रिपोर्ट निगेटिव पाए गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.