पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में निगम लगवाएगा 900 मॉड्यूलर टॉयलेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | नगर निगम ने 900 मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कर राजधानी के विभिन्न स्थानों पर इसकी स्थापना कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी से स्थल चयन करने को कहा गया है। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हर घर को शौचालय से जोड़ने का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मॉड्यूलर टायलेट लगाए जाने के बाद वहां पानी की आपूर्ति के लिए भी विशेष तौर पर कार्यक्रम तैयार कराए जाएंगे। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा की ओर से भी इस दिशा में निर्देश दिए गए हैं। मुख्य नगर अभियंता ने सभी ईओ को पत्र भेजकर स्थल उपलब्ध कराने को कहा है।
खबरें और भी हैं...