पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Sisvan News Corrupted Bodies Of Laborers Brought From Siswan From Haryana Police Engaged In Investigation

हरियाणा से सिसवन लाए गए मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिसवन थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी दो मजदूरों शैलेन्द्र राम व वीरेंद्र यादव का क्षत-विक्षत शव गुरुवार की दोपहर गांव लाया गया। सिसवन के सरयू नदी तट पर दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। दोनों मजदूरों के इकलौते बेटों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। हरियाणा के सोनीपत में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में तीसरी मंजिल से गिरकर दोनों की मौत हो गई थी। दोनों साथी होली की खुशियां मनाने के लिए फैक्टरी से बाहर गए थे। वहां से शराब के नशे में फैक्टरी पहुंचे और तीसरी मंजिल पर चले गए। वहां उनकी कहासुनी हो गई और झगड़ा करते हुए दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। सिसवन के नवलपुर निवासी वीरेंद्र (50) व शैलेंद्र (29) बड़े औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्यूमीनियम का सामान बनाने वाली फैक्टरी संख्या 155 में काम करते थे। दोनों इसी फैक्टरी में रहते थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार को दोनों नशे की हालत में फैक्टरी की तीसरी मंजिल से गिर गए थे। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों ने पुलिस को बताया है कि दोनों झगड़ते-झगड़ते तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फैक्टरी की छत पर करीब तीन फीट की बाउंड्री वॉल है।

खबरें और भी हैं...