पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिटी | होली के हुड़दग में मारपीट व हंगामा करते हुए चौक थाना की पुलिस ने जजक टोली मोहल्ला से दो माह पहले जेल से रिहा हुए गोलू को गिरफ्तार किया है। चौक थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्‌टा व चार कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलू बेऊर में कैदी वाहन पर बम फेंकने में आरोपित रहा है। कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद हंगामा व मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर होली में शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि तीन दिनों के अभियान में तीन महिला समेत 22 लोग गिरफ्तार कर 500 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब बरामद किया वहीं बाइपास थाना पुलिस के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीने व बेचने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबरें और भी हैं...