पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News Date Will Be Issued Soon To Distribute 54 Thousand Ration Cards Tubewell Will Also Be Repaired

54 हजार राशन कार्ड बांटने को जल्द जारी होगी तिथि, ट्यूबवेेल की मरम्मत भी होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। दिशा की बैठक में विकास कार्यों से लेकर आम लोगों से सीधे जुड़े विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर समिति के अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण मांगने को डीएम से कहा। उन्होंने कहा कि अब बैठक से ही कार्रवाई सुनिश्चित होगा। इसके लिए संबंधित विभाग के प्रधान सचिव को सीधे फोन से बात की जाएगी ताकि तुरंत अधिकारियों द्वारा कोई बहाना नहीं बनाया जा सके। डीएम को उन्होंने निर्देश दिया कि जो 54 हजार नया राशन कार्ड बना हुआ है, उसका वितरण एक दिन में ही मिशन मोड के आधार पर पंचायतों में शिविर लगाकर कराएं। इसके लिए जल्द ही तिथि निर्धारित कराने की बात कही गई। गोरेयाकोठी विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि 50 शौचालय के निर्माण के बाद ही जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया और इधर लाभुक शौचालय निर्माण कराने के बाद राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। हर जगह बिचौलिया हावी हैं। दरौली विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि एक भी ट्यूबबेल से पानी नहीं निकल रहा है। विधायक ने बिजली पोल गाड़ने के मापदंड के संबंध में भी जानकारी की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने इसकी लिखित रूप से सदस्यों को जानकारी देने की बात बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा। सदस्य प्रदुम्न राय ने कहा कि अधिकांश प्रखंडों में देखने को मिल रहा है कि बीडीओ व सीओ के अलावा अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी 12 बजे आते है और तीन बजे से पहले चले जाते हैं। डीएम से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।

सांसद के साथ अधिकारी व जनप्रतिनिधि थे मौजूद

दिशा की बैठक में सांसद कविता सिंह, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, हेमनारायण साह, जिप अध्यक्ष संगीता देवी, नप सभापति सिंधु सिंह, प्रमुख उषा देवी, शहनाज खातुन, विनोद सिंह, किशोरी देवी, मुखिया नूतन वर्मा, डीडीसी सुनील कुमार, अपर समाहर्ता रमण कुमार सिन्हा, जिला मत्स्य पदाधिकारी जयशंकर ओझा, जिला आपूर्ती पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार, सिविल सर्जन आशेष कुमार, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, वरीय लेखा पदाधिकारी डीआरडीए राजीव रंजन, लेखा पदाधिकारी नृपेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद समिति के अध्यक्ष सह सांसद व अन्य।

कॉल करने पर अधिकारी नहीं करते रिसीव

जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने दिशा की बैठक में कहा कि जनता की समस्या को लेकर जब भी कॉल किया जाता है तो अधिकारियों के द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। सदस्य प्रदुम्न राय ने कहा कि सदर अनुमंडल कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या यह व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ होना चाहिए।
इसके बाद जब मिलने का समय एसडीओ से मांगा जाता है तो उनके द्वारा जबाब दिया जाता है कि आप जहां है वहीं पर खड़े रहिए। अध्यक्ष ने डीएम से कहा कि एक आदेश निकाले की आवश्य ही अधिकारी जनप्रतिनिधियों से मिले और उनकी समस्याओं से रूबरू हो।

दो माह से नहीं दिया जा रहा पीडीएस का लाइसेंस

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जिला पार्षद सह सदस्य प्रदुम्न राय ने कहा कि जिलाधिकारी स्तर से दो माह पूर्व ही पीडीएस दुकानों का लाइसेंस देने के लिए स्वीकृति दे दी गई है लेकिन अनुमंडल कार्यालय सीवान सदर से आज तक लाइसेंस जारी नहीं हो रहा है और बिचौलियाें द्वारा संबंधित लोगों से राशि की मांग की जा रही है। इसके कारण ही इसमें लेट हो रहा है। इस पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में अगले सप्ताह सभी को लाइसेंस मिल जाएगा। अगर नहीं मिलता है तो आप एक सप्ताह बाद आवश्य ही डीएम से मिलेंगे। साथ ही अन्य मामलों को भी सदन में प्रमुख्ता से उठाया है।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दूषित पानी पी रहीं छात्राएं

दिशा की बैठक के दौरान गुठनी प्रमुख सुबोध सिंह ने कहा कि गुठनी स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चापाकल से दूषित पानी निकल रहा है। इसके कारण छात्राओं को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण छात्राओं को दूर पानी पिने जाना पड़ रहा है। विधायक ने अपने मद्द से चापाकल लगाने की बात कही। दरौली व गोरेयाकोठी विधायक ने सवाल उठाया गया कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में मजदूरों से नहीं मशीन से ही कार्य कराया जाता है और केवल नाम के लिए मजदूरों को रखा गया है। मनरेगा जॉब कार्ड वितरण की जानकारी हमलोगों को नहीं दी जाती है। इस पर जबाब सदन से दिया गया कि अगर ऐसा होता है तो जरूर कार्रवाई होगी।

विधायक ने उठाया मामला, कहा- पीएचसी में समय नहीं देते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

दरौली विधायक सत्यदेव राम ने दिशा की बैठक में कहा कि पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा कम समय दिया जाता है। उन लोगों का कोई समय ही बैठने का नहीं है। वे लोग आते है और हाजिरी बनाकर चले जाते है। गोरेयाकोठी विधायक ने कहा कि कई ऐसे सरकारी अस्पताल है जहां ताला लटका रहता है और डॉक्टर, एएनएम नहीं बैठते है। दरौली प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि दरौली पीएचसी में महिला चिकित्सकों पदस्थापना की बार-बार सवाल उठाया जाता है लेकिन कोई इस दिशा में आज तक पहल नहीं हुई है। बगल के पीएचसी से किसी महिला डॉक्टर को भेजा जाए। भगवानपुरहाट के प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीरैबिज सूई की उपलब्धता का सवाल सदन में रखा। कहा कि देखने को मिलता है लोगों को बाहर से सूई खरीदनी पड़ रही है।

शौचालय बना चुके लाभुकों को प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने पर गोरेयाकोठी विधायक ने जताई नाराजगी
खबरें और भी हैं...