बेटी की ससुराल आई महिला को पीटा
फतुहा| रविवार को प्रह्लादचक गांव में अपनी बेटी की ससुराल आई नालंदा की एक महिला को उसके ससुर व देवर ने पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला थाने पहुंची अाैर बेटी के सास-ससुर व देवर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का इलाज पीएचसी में कराया है। बताया जाता है कि चंडी थाने के हसनी ग्राम निवासी रेखा देवी अपनी बेटी के ससुराल इस गांव में आई थी। यह देखकर उसके ससुर क्रोधित हो गए अाैर मारपीट करने लगे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।