पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेवानिवृत अभियंता की पुत्री तीन दिनों से लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दानापुर। जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत अभियंता की पुत्री तीन दिनों से लापता है। अभियंता ने रूपसपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। अभियंता ने बताया कि मेरी 42 वर्षीय पुत्री 11 मार्च की शाम घर से कुछ समान लेने के लिए गोला रोड की ओर निकली थी। उसके बाद से ही लापता है। थानाध्यक्ष चन्द्र भानु ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर लापता महिला की तलाश में जुटी है ।

दो स्टाल संचालकों पर जुर्माना

पटना|शर्तोंं और नियमों का पालन नहीं करने और अनियमितता बरतने को लेकर दानापुर रेल मंडल के फतुहा स्टेशन के दो स्टाल संचालकों पर जुर्माना किया गया। पूर्व मध्य रेल के सीसीएम कैटरिंग विनीत कुमार के मुताबिक मल्टीपर्पस स्टाल द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाने और ग्राहकों को बिल नहीं देने पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं नीतू सिन्हा द्वारा प्लेटफार्म 1 पर संचालित फूड स्टाल पर ग्राहकों से ज्यादा पैसे लेने पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया।

खबरें और भी हैं...