25 मार्च को आत्मदाह का निर्णय
पटना| पैक्स प्रबंधकों ने अपनी मांगांे को लेकर 25 मार्च को विधानसभा के समक्ष आत्मदाह का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पैक्स प्रबंधकों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने के लिए लगातार आंदेालन किया गया। इसके बाद आश्वस्त किया गया था कि प्रबंधकों को वेतन के लिए बजट में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बजट के पूर्व 5 सदस्यीय टीम से सुझाव भी लिया जाएगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके विरेाध में 25 मार्च को विधानसभा के समक्ष आत्मदाह करने का निर्णय लिया गया है।