पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर दिल्ली ही लगाएगा मुहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजय जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बिहार। - Dainik Bhaskar
संजय जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बिहार।
  • पार्टी कोर कमेटी में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा
  • बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसार, नित्यानंद राय रहे मौजूद

पटना. भाजपा राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर दिल्ली ही मुहर लगाएगा। रविवार को पार्टी कोर कमेटी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया गया। कोर कमेटी ने सभी संभावित दावेदारों का नाम दिल्ली भेजने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को अधिकृत कर दिया। बैठक में प्रेदश अध्यक्ष के अलावा केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव शामिल हुए।


कोर कमेटी ने लगभग एक दर्जन संभावितों के नाम की चर्चा की। इनमें वर्तमान सांसद डॉ. सीपी ठाकुर, आर.के. सिन्हा, सम्राट चौधरी, संजय मयूख, कृष्ण कुमार सिंह, उषा विद्यार्थी, देवेश कुमार, विवेक ठाकुर के नाम पर चर्चा की गयी। इनका नाम केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। अब वहीं इनमें से अंतिम नाम का चयन होगा। भाजपा उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखेगी।


बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। तीन जदयू की और दो भाजपा सदस्य रिटायर होंगे। राज्यसभा के उपसभापति व जदयू के हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, कहकशां परवीन जबकि भाजपा के आर.के. सिन्हा और डॉ. सीपी ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

खबरें और भी हैं...