पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना। कोरोना वायरस का प्रकाेप अभी यहां नहीं है, लेकिन लाेग सतर्कता बरत रहे हैं। इससे मास्क, ग्लब्स, गाउंस, गोगल्स और हैंड सेनेटाइजर की डिमांड छह गुनी बढ़ गई है। इससे आमदिनाें में 15 रुपए में मिलने वाला मास्क 90 रुपए तक में मिल रहा है। इसमें भी ब्रांडेड की कमी है। जिस सेनेटाइजर में 45 फीसदी अल्कोहल है, उसकी कीमत 550 रुपए तो 90 फीसदी अल्कोहल वाले सेनेटाइजर की कीमत लगभग एक हजार रुपए है। जनवरी में थोक दुकानों पर सिंगल लेअर मास्क की कीमत 4.50 रुपए थी। खुदरा दुकानों पर 10 से 15 रुपए तक में बिकता था। थोक में डबल लेअर का मास्क 15 से 20 रुपए और तीन लेअर का 18.75 से 35 रुपए में बिकता था। खुदरा में डबल लेयर का 40 से 55 रुपए और तीन लेअर का 90 से 120 रुपए तक में बिकता था। अभी सिंगल लेयर मास्क की ही कीमत 90 से 110 रुपए है। डबल लेयर 150 से 225 रुपए और तीन लेयर मास्क 350 रुपए तक मिल रहा है।
दाम में आई इतनी उछाल
| सामग्री | पहले | अब |
| सर्जिकल ग्लब्स | 8 | 120 |
| मास्क | 15 | 90 से 220 रुपए |
| मास्क स्टैंडर्ड | 55 | 250 से 550 रुपए |
| सेनेटाइजर | 325 | 550 से 990 रुपए |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.