पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क निर्माण को लेकर किया गया धरना-प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवान| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई के नगर मंत्री अभिषेक पाठक के नेतृत्व में बबुनिया मोड़ से तरवारा मोड़ तक सड़क निर्माण हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर मंत्री अभिषेक पाठक ने बताया कि सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां से गुजरने वाली रिक्सा, एंबुलेंस, मोटरसाइकल, कार या अन्य किसी भी वाहन को गुजरने में भारी परेशानी हो रही है। हमेशा रिक्शा पलट जा रहा है । इस सड़क के कुछ हिस्सों से गुजरने पर लगता है कि लोग मौत को चुनौती दे रहे हैं। इस आंदोलन के माध्यम से सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग किया गया कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराएं ताकि जनता को परेशानी ना हो। मौके पर रंजीत गुप्ता, आशुतोष भारद्वाज, महेश कुमार, वेदप्रकाश, मयंक राज, अभिमन्यु कुमार, मोनू सिंह, नीतीश कुमार, धीरज, पुनीत, विदित, बादल, समेत दर्जनों कार्यक्रता मौजूद थे।

बड़हरिया में मासूम की संदिग्ध स्थिति में मौत

बड़हरिया । पकड़ी गांव में दुधमुहे की संदि्ग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। जबकि परिजनों ने टीकाकरण से मौत का आरोप लगाया है। मौत की घटना के बाद से पकड़ी पंचायत के पकड़ी गांव के दर्जनों ग्रामीणों में स्वस्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यपात है। मृत मासूम पकड़ी गांव निवासी असलम अली का डेढ माह का पुत्र फैजान अहमद बताया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी जेपी प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण से मौत नही हुई है। निमोनिया से मौत की आशंका है।

खबरें और भी हैं...