पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक के धक्के से देवर की मौत, भाभी जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरौली थानाक्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम बाजार जा रहे देवर-भाभी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल है। युवक तीतरा गांव का अशोक पांडेय था।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम वह अपनी भाभी शोभा देवी के साथ बाजार जा रहा था। उसी दौरान दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अशोक पांडेय की मौत हो गई। लोगों ने ट्रक को चालक समेत पकड़कर स्थानीय थाने को सौंप दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन गांव निवासी महेश प्रसाद है।

खबरें और भी हैं...