रविवार काे भी खुला रहेगा जिला निबंधन कार्यालय, होगी रजिस्ट्री
पटना|जिला निबंधन कार्यालय रविवार काे खुला रहेगा। उस दिन राेजाना की तरह जमीन की रजिस्ट्री हाेगी। सहायक निबंधन महानिरीक्षक अवधेश कुमार झा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण करने के लिए रविवार काे कार्यालय खुला रखने का निर्देश दिया है। इसलिए जिले के सभी निबंधन कार्यालय 15, 22 व 29 मार्च काे खुले रहेंगे।