पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंगा में डूबते युवक को पुलिस की सूचना पर गोताखोर ने बचाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोताखोर ने डुब रहे युवक को गंगा से निकाला।

फतुहा | शनिवार को दोपहर कच्ची दरगाह स्थित पीपा पुल के नजदीक स्नान करने के क्रम में एक युवक असंतुलित होकर गंगा में डूबने लगा तथा गंगा की धार में बहने लगा। स्थानीय लोग जबतक उसे बचाते तबतक गंगा में वह काफी दूर निकल चुका था। तत्काल नदी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोर को सूचना दी। गोताखोर गोलू कुमार ने गंगा में डूबते उस युवक को जेठुली घाट के समीप सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक राघोपुर के रुस्तम पुर निवासी मनोज यादव है जो गंगा में स्नान करने गया था। बाद मंे पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
खबरें और भी हैं...