पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को, आज से मिलेगा एडमिट कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार बाेर्ड से संबद्ध सरकारी एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) सत्र-2020-22 में दाखिले के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बिहार बोर्ड की अाेर से पहली बार अायाेजित यह परीक्षा 28 मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हाेगी।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हाेगी। इसमें कुल 150 प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे जाएंगे, जिसका जवाब विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर देना होगा। अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 13 मार्च से बाेर्ड की वेबसाइट www.biharboardvividh.com पर अपलोड रहेगा। -पढ़ें पेज 4 भी

खबरें और भी हैं...