बीएमसीएच में आइसोलेशन वार्ड की खराब स्थिति पर डीएम से 30 तक मांगा जवाब
पटना|राज्य मानवाधिकार आयोग ने बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल (बीएमसीएच) में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की खराब स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया। समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार दुबे ने बेतिया के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और बीएमसीएच के अधीक्षक को पूरी रिपोर्ट के साथ 30 मार्च को तलब किया है। नोटिस में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड की खराब स्थिति चिंता की बात है।