अधिक कीमत पर मास्क नहीं बेचें
पटना| केंद्र सरकार द्वारा मास्क और सेनेटाइजर को अावश्यक वस्तु में शामिल करने पर बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने समर्थन किया है। साथ ही राज्य के सभी केमिस्टों से अपील की है कि मास्क और सेनेटाइजर की बिक्री में अनुचित लाभ या अधिक मार्जिन नहीं लें। बीसीडीए के अध्यक्ष परसन सिंह और सचिव अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिक कीमत पर मास्क और सेनेटाइजर बेचने पर ब्लैक मार्केंटिंग के रूप में चिह्नित करते हुए सरकार द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। इसलिए मास्क और सेनेटाइजर उचित कीमत पर बिक्री करें।