उत्कृष्ट काम करनेवाले डॉक्टरों को मिला सम्मान
}स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का उद््घाटन
}स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर करने पर जोर
शहर के गोशाला रोड स्थित श्रीसाई मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मरीजों को मिलेगा। इस योजना के तहत कार्डधारी पांच लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क करा सकते है। इस योजना का उद््घाटन स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार की देर शाम किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सीवान का पहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीसाई हॉस्पिटल है, जिसमें गोल्डेन कार्ड से गरीब मरीजों का मुफ्त में इलाज होगा। अब सीवान में भी प्राइवेट हॉस्पिटल में गरीबों का इलाज संभव हो गया है।
इसके लिए गोरखपुर और पटना जाना पड़ता था,अब सीवान के में ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई। इस अवसर पर श्रीसाई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर कुमार ने कहा कि सारण का पहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है जो आयुष्मान भारत योजना से मान्यता प्राप्त है। इससे सीवान ही नहीं, बल्कि बिहार के कई जिलों के गरीब मरीजों का इलाज इस हॉस्पिटल में मुफ्त में होगा। इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री द्वारा सीवान में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. रंजन सिंह, डॉ. आशुतोष दिनेन्द्र, डॉ. पंकज चौरसिया, डॉ. के एहतेशम ,डॉ पिंटू कुमार, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ तरबाबू, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास यादव,निलेश कुमार, सुबोध कुमार सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केपी सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, जितेश कुमार सिंह ,भाजपा नेता राहुल तिवारी, डॉ. अरिंदम मुखर्जी, डॉ. ए अनवर, डॉ. अक्षय विज, डॉ. जैनुल आबेदीन, प्रकार्षा राय, अनुज साव, डॉ. आरपी सिंह, रामएकबाल प्रसाद, चंद्रभूषण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
श्रीसाईं मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मंत्री व अन्य।