पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Don39t Be Afraid Of Corona Take Care Avoid Going Into The Crowd Wash Hands With Soap For 7 8 Times A Day For 20 Seconds

कोरोना से अातंकित न हों, सावधानी बरतें, भीड़ में जाने से बचें, दिनभर में 7-8 बार साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार में कोरोना वायरस का अभी एक भी मरीज नहीं मिला है। इसलिए इससे अातंकित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, बचाव के उपाय करने चाहिए। भीड़भाड़ वाले इलाकाें में जाने से बचें। दिनभर में 7-8 बार साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं। हाथ धोकर ही नाक, मुंह, अांख अादि को टच करें। किसी पीड़ित या लक्षण वाले संदिग्ध मरीज के संपर्क में अाने से बचें। सर्दी, बुखार, छींक, नाक से पानी अा रहा हो और इलाज के बाद भी लाभ नहीं मिले तो चिकित्सक की सलाह पर जांच करा लेनी चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इनकी इम्युनिटी कम होती है। पीएमसीएच में सैंपल कलेक्शन और इलाज की समुचित व्यवस्था है। फिलहाल कॉटेज में 18 बेड का अाइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर पूरे कॉटेज को ही अाइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया जाएगा। यह कहना है पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी और अधीक्षक डॉ. विमल कारक का। वे शनिवार को दैनिक भास्कर की हेल्थ काउंसिलिंग में पाठकों को सलाह दे रहे थे।

सिम्टोमेटिक इलाज की सारी व्यवस्था

उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में कोरोना वायरस के मरीजों के सिम्टोमेटिक इलाज के सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। थर्मल किट और एन-95 मास्क की व्यवस्था कर दी गई है। डॉक्टरों, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ और हेल्थ मैनेजरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ अाइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरी मॉनिटरिंग के लिए दो नोडल पदाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संदिग्ध मरीज की 24 घंटे मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। पीएमसीएच में इलाज, जांच, दवा अादि की मुफ्त व्यवस्था की गई है। जो भी संदिग्ध मरीज अाएंगे उन्हें अाइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा और उनका इलाज होगा। उनकी जांच भी कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...