पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

400 लीटर शराब ले जा रहा चालक धराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहटा| मोहनपुर दोघड़ा मोड़ के पास ऑल्टो कार से जा रहे 400 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब के साथ चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने में सफल रहा। गिरफ्तार चालक नौबतपुर थाने के दानागंज निवासी सुदर्शन यादव का पुत्र डोमन कुमार है। वहीं धंधेबाज मौदही गांव निवासी जुगेश्वर यादव का पुत्र अटल कुमार है। होली को लेकर मौदही से शराब लेकर मनेर सप्लाई करने जा रहा था। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि ऑल्टो कार को जब्त किया गया है।
खबरें और भी हैं...