पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्घटना में मौत मामले में चालक को भेजा गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हसनपुरा| एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा में हुए सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत की घटना के बाद गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के घर से रह रहकर रोने-विलखने की आवाज आ रही थी। वहीं पुलिस ने बाइक सवार व चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी गिरधारी यादव के पुत्र छ़ोटेलाल यादव को शुक्रवार को जेल भेज दिया। बता दें कि बुधवार की रात करीब साढ़े 8 बजे रजनपुरा निवासी बलिंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डु कुमार यादव व सर्वेश्वर दुबे के 24 वर्षीय पुत्र ऋषिदेव उर्फ अभिषेक पांडेय ने अष्ट्याम में शामिल होकर पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार में सीवान के तरफ से बीआर 29 एबी 3346 नंबर की हौंडा शाइन से आ रहे बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया।
खबरें और भी हैं...