नशे में मां, भाई और बहन को पीटा, थाने में शिकायत
तीलमापुर गांव में शराब के नशे में धुत एक भाई ने अपने भाई, बहन और मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में तीलमापुर गांव निवासी योगेन्द्र साह ने अपने सगे भाई के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि मेरा सगा भाई नागेन्द्र साह आए दिन शराब पीकर बिना वजह हमारे साथ तथा मां - बहन के साथ नशे की हालत में गाली-गलौच करता है और मना करने पर मारपीट कर घायल कर देता है। पीडित ने कहा है कि बुधवार को सुबह नशे की हालत में आरोपी पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। जब मना किया गया तो मुझे और मां लिलावती देवी तथा बहन बुधा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल योगेन्द्र साह ने बताया कि थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।