अतिक्रमण की वजह से नहीं बन पा रही आर ब्लॉक-दीघा रोड की सर्विस लेन
6.3 किमी लंबे अार ब्लाॅक-दीघा सिक्स लेन हाइवे का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा करने का टास्क निर्माण एजेंसी काे दिया गया है। प्रमंडलीय अायुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने 17 फरवरी काे निरीक्षण के दाैरान पानी टंकी के पास सड़क की नापी कराने के बाद सर्विस लेन के निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण काे हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन, अबतक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसके साथ ही सर्विस राेड का निर्माण कार्य भी एजेंसी ने शुरू नहीं कराया गया है। हाइवे के दक्षिण 7 मीटर चाैड़ा सर्विस राेड अाैर 2-3 मीटर चाैड़ा फुटपाथ बनाना है। इसके नीचे सीवरेज का निर्माण हाेगा। इस हिसाब से निर्माण एजेंसी ने बिजली का पाेल लगाया है। अधिकारियाें के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हाेगा। सर्विस राेड, सीवरेज अाैर फुटपाथ के निर्माण के लिए कुछ मकानों व दुकानाें का अगला हिस्सा हटाने के साथ कुछ अपार्टमेंट की बाउंड्री वाॅल काे ताेड़ना है। इंद्रपुरी से पुनाईचक पानी टंकी के पास सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुअा है। बेली राेड स्थित फ्लार्इअाेवर का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, शिवपुरी अाैर राजीवनगर क्राॅसिंग के पास फ्लार्इअाेवर का अप्राेच राेड बनाना है। इसका निर्माण कार्य पूरा हाेने के बाद सिक्स लेन हाइवे पर गाड़ियां दाैड़ेंगी।
पानी टंकी के पास बनेगा फुट अाेवरब्रिज
पानी टंकी के पास सिक्स लेन हाइवे काे पार करने के लिए फुट अाेवरब्रिज बनेगा। प्रमंडलीय अायुक्त ने निर्माण एजेंसी काे जगह की तलाश कर नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया है। इस हाइवे काे पार करने के लिए चार जगहाें पर सबसे अधिक भीड़ हाेती है। पहला शिवपुरी अाैर दूसरा राजीवनगर क्राॅसिंग के पास। इन दाेनाें जगहाें पर फ्लार्इअाेवर का निर्माण कराया गया है। वहीं पानी टंकी अाैर दीघा के पास सड़क पार करने के लिए सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसमें पानी टंकी के पास फुट अाेवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया गया है।