आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पटना सिटी | घर के बाहर खेल रही आठ साल की एक बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे घर के दरवाजा पर छोड़ कर फरार हो गया। महिला विकास मंच ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले को पुलिस तक पहुंचाया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना नौ मार्च रात की है। सभी लोग होलिका दहन की तैयारी में लगे हुए थे। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त युवक बुद्धू आया और बालिका को चॉकलेट दिलाने के बहाने से लेजाकर बुरी नीयत को अंजाम दिया। इस दौरान बालिका अचेत हो गयी। आरोपी उसे उठा कर घर के दरवाजा के पास फेंक कर भाग निकला। पीड़ित परिवार काफी गरीब है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। मौके महिला विकास मंच की राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज जायसवाल, सदस्य ज्योति चंदव्रंशी, संरक्षक वीणा मानवी पहुंची और मालसलामी थाना की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मंच की ओर से पहल कर मामले की जानकारी महिला थाना को दी गयी। मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।