पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Electronic Model Of Cow Came In Bihar Animal Science University To Teach Artificial Insemination

कृत्रिम गर्भाधान सिखाने बिहार पशु विज्ञान विवि में आया गाय का इलेक्ट्रॉनिक मॉडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षण के दौरान जीवित गाय में होने वाले खतरे को दूर किया जा सकेगा

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कृत्रिम गर्भाधान सिखाने के लिए गाय आयी है। यह गाय इलेक्ट्रॉनिक मॉडल है। इसके माध्यम से वेटनरी स्टूडेंट कृत्रिम गर्भाधान का अभ्यास किसी भी समय बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसके पहले जीवित गाय पर ही यह प्रयोग किया जाता था। इससे जीवित गाय को क्षति होती थी। अभ्यास के लिए हमेशा जीवित गाय की उपलब्धता का भी संकट होता था। बिहार पशु विज्ञान विवि के अधिकारी ने बताया कि इससे प्रशिक्षण में आसानी होगी। इस मॉडल के माध्यम से एक विद्यार्थी बार-बार कृत्रिम गर्भाधान का प्रयास कर सकेंगे।

पिछले दिनों ही विवि के पशु मादा रोग एवं प्रसूति विभाग में गाय का मॉडल लाया गया है। गाय मॉडल में गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय, अंडाशय और मलाशय इस प्रकार हैं कि स्पर्श ऑरिजनल गाय का अहसास कराती है। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को वास्तविक एहसास होगा। प्रशिक्षण के दौरान मॉडल में पूरे शरीर निरीक्षण किया जा सकता है। इस मॉडल के अंदर का तापमान और कंडीशन बिल्कुल जीवित गाय के समान होता है। इससे कृत्रिम गर्भाधान के समय गायों में जो अहसास आता है वहीं इस मॉडल के अंदर आता है। मॉडल में मलाशय की दीवार के माध्यम से ऑपरेट करने वाले विद्यार्थी गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय, गर्भाशय सींग और अंडाशय की स्थिति और स्पर्श प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...