पीएमसीएच से एनआईटी घाट तक एलिवेटेड सड़क मंजूर, 315 करोड़ रुपए होंगे खर्च
पीएमसीएच से एनआईटी घाट तक फोरलेन एलिवेटेड सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री के सामने पथ निर्माण विभाग के प्रेजेंटेशन में इसपर सहमति बन गई। परियोजना पर 315 करोड़ खर्च होंगे। चिरैयाटांड़ पुल से कंकड़बाग काॅलोनी के लिए भी एलिवेटेड सड़क बनेगी। जेपी सेतु के बगल में दीघा से नया गांव तक 4 लेन पुल के डीपीआर व गया में विष्णुपद से सीता कुंड तक लक्ष्मण झूला के डिजाइन को भी मंजूरी मिली। -पढ़ें सिटी फ्रंट