पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीवान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस और टैक्सी स्टैंड की बंदोबस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला परिषद स्थित जिला अभियंता कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिले के विभिन्न बस व टैक्सी स्टैंडों की बंदोबस्ती चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। डाक को लेकर सुबह से ही जिला परिषद में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान दरौंदा टैक्सी व बस स्टैंड, अफराद टैक्सी व बस स्टैंड ,बड़हरिया टैक्सी व बस स्टैंड , गोरेयाकोठी टैक्सी व बस स्टैंड , दरौली टैक्सी व बस स्टैंड व महाराजगंज टैक्सी व बस स्टैंड का डाक किया गया। वहीं रघुनाथपुर, चैनपुर, जामो व शिवपुर शकरा टैक्सी व बस स्टैंड की डाक को अपिरहार्य कारणों से नहीं किया गया। इसके लिए जिला अभियंता धनंजय मणी तिवारी ने 19 मार्च की तिथि तय किया है। उन्होंने बताया कि समय काफी कम होने के कारण तिथि आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य बाजारों का भी डाक किया गया है। जिला अभियंता ने बतया कि दरौंदा दीपक कुमार यादव को 5 लाख 76 हजार, अफराद सत्येंद्र सिंह को 5 लाख 1 हजार, बड़हरिया समशाद खान 35 लाख 23 हजार 500, गोरेयाकेाठी विपिन कुमार 3 लाख 73 हजार 500, दरौली संजय कुमार दूबे 31 लाख और महाराजगंज को डाक किया गया है।

खबरें और भी हैं...