पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुस कर मारपीट कर छेड़खानी की, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेलछी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़ित द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि वह अपने घर के आगे होली का जश्न मना रहा था। इसी समय कुछ लोग आ धमके एवं पचास हजार रंगदारी देने को कहा। पैसे नहीं देने पर खून की होली खेलने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच आरोपितों ने अपने-अपने हाथ में लिए ईंट एवं लाठी लेकर घर में घुसकर मारपीट करने लगा एवं महिलाओं से छेड़खानी करने का प्रयास किया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर, बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के जंदीनगर गांव के पास कुछ लोगों ने एक बाइक सवार को रुकवा कर पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में जख्मी सुमन कुमार द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि वह एक व्यक्ति के साथ अपने घर चनौनिया आ रहा था। इसी बीच जंदीनगर के पास कुछ लोग उसे हाथ देकर रुकवाया और लोहे के पाइप से पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर मारपीट की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...