बिहार दिवस पर दिल्ली हाट में आयोजित कार्यक्रम रद्द
पटना|बिहार दिवस पर नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इस संबंध में उद्योग विभाग को दिल्ली हाट प्रशासन की तरफ से भी निर्देश दिया गया है। बिहार दिवस पर दिल्ली हाट में 16 से 31 मार्च तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित थे। इस दौरान बिहार के हस्तशिल्पियों के लिए 58 दुकानें आरक्षित की गई थीं, जिसे लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही थी।