पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी जॉब कंपनी ने प्रतिभागी को दी धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतुहा | एक फर्जी जॉब कंपनी द्वारा फोन पर प्रतिभागी व उसके परिजनों को बर्बाद किए जाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। प्रतिभागी की मां बिक्रमपुर गांव निवासी प्रतिमा देवी ने उक्त कंपनी के फोनधारक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि पीड़ित प्रतिभागी ने ट्रेन में एक जॉब कंपनी का विज्ञापन देखा था। प्रतिभागी ने जब उक्त कंपनी से जॉब पाने के लिए उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसे योग्यता के सभी प्रमाण पत्र व दो हजार रुपए शुल्क लेकर गया बुलाया गया। लेकिन प्रतिभागी ने गया जाने से इंकार कर दिया तो धमकी दी गई।
खबरें और भी हैं...