गलियां व शहर की सड़कों की बात तो दूर, बाइपास पर भी जलजमाव
शहर में दो दिनों में रुक- रुक कर हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। शहर की बाइपास, गली- मोहल्ले के साथ ही मुख्य सड़कों पर भी जलमाव है। लेकिन नगर परिषद जलजमाव को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 16 एमएम बारिश हुई है। इस से पानी भर गया है। बबुनिया मोड़ से तरवारा मोड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क पर दोनों तरफ जलजमाव हो गया है। इस सड़क की हालत इस तरह है कि यहां पर पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है। रिक्शा व बाइक सवार रोज गिर रहे है। फिार भी इस सड़क से जलजमाव को दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। सिसवन स्टैंड के पास सड़क पर ही पानी लगा हुआ है। सिसवन ढाला से उतर जाने के दौरान सड़क के किनारे नाली नहीं है। इससे सड़क पर पानी भरा है। लोगों को पानी पार कर ही आना-जाना पड़ रहा है। सिसवन ढाला जाम रहने के बाद लम्बी दूरी तक गाड़ियों की लाइन लग जाती है। इससे उन्हे जलजमाव के बीच ही गाड़ी रोकनी पड़ रही है। एमएम कॉलोनी जाने वाली सड़क पर भी पानी लगा हुआ है। यहां पर भी पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। वहीं अस्पताल मोड़ पर भी जलजमाव है। इसी तरह शहर के अन्य कई सड़क है, जहां पर बरसात की तरह नाजारा देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह भी तेज बारिश हुई थी। इस वजह से पहले से ही सड़कों पर पानी लगा था। कुछ सड़कों पर पानी कम हुआ, फिर बारिश हो गई। इससे जलजमाव की समस्या है।
गड्ढों में पानी होने से राहगीराें को दिक्कत
बड़हरिया | गोपालगंज मार्ग में बड़हरिया थाना चौक से खानपुर तक हल्की बारिश के बाद सड़क जर्जर होने के साथ-साथ नारकीय हो गया है । जलजमाव होने से आवागमन बिल्कुल बंद सा हो गया है और जो गाड़ियां का आवागमन कर रहे हैं उनका आना-जाना दूभर हो गया है। बड़हरिया से गोपालगंज जाने के लिए एकमात्र मुख्य मार्ग बड़हरिया गोपाल गंज का मार्ग है। जिसमें काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता रहता है। इसके साथ चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों के साथ साथ तीन पहिया ऑटो भी भारी संख्या में चलते हैं जो गोपालगंज और मीरगंज की तरफ जाते हैं। इस रास्ते को सड़क बनाने वाली कंपनी ने बनाया लेकिन जलजमाव के चलते सड़क के टूट जाने और वहीं पर जलजमाव हो जाने से बड़हरिया पुरानी बाजार के साथ-साथ खानपुर तक की सड़क बिल्कुल खराब हो गई है। दो दिनों की बारिश से बड़हरिया-गोपालगंज मार्ग पर पुरानी बाजार सोनार टोली और खानपुर तक की सड़क नारकीय हो गई है इसमें आना-जाना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क के दोनों तरफ नाला हो जाए और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो सड़क बर्बाद नहीं होगी। पुरानी बाजार के प्रेम प्रकाश सोनी, परमेश्वर सोनी और राजेश सोनी ने बताया कि सड़क किनारे किए होने से राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था में न होने से जल निकासी नहीं हो पाती है और पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है।
रघुनाथपुर| डिजिटल इंडिया का सपना देखने वाली ग्रामीण रघुनाथपुर में एक पक्की सड़क के लिये तरस रहे हैं। रघुनाथपुर प्रखण्ड क्षेत्र के हरनाथपुर सड़क प्रतिनिधि व ठीकेदार की मिलीभगत से पूरी तरह से बरबाद हो चुकी है। रघुनाथपुर से हरनाथपुर को जाने वाली सड़क में बेलवार से निखतिकला हरिजन टोला जाने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क का निर्माण करीब 70 लाख में 26 अगस्त 2019 को पूरा हो जाना था। इस सड़क का निर्माण 23 अगस्त 2018 से प्रारंभ है। हालत यह है कि ठेकेदार मिट्टी भराई कर फरार है। प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार सिंह का आरोप है कि इन दिनो में साइकिल व पैदल चलना पहाड़ तोडने के समान है। वही हरनाथपुर निवासी डां मुकूल सिह का आरोप है कि रघुनाथपुर से निखतीकला होकर हरनाथपुर वाली सडक निर्माण से सैकडो गांव के लोगों के लिए आवागमन में काफी सुविधा मिल जाती लेकिन प्रतिनिधि व ठेकदार की उदासीनता से अभी परेशानी बरकरार है।
नाली की सफाई नहीं होने से नारकीय हुई स्थिति, सड़क पर आया नाली का पानी
बारिश के चलते बड़हरिया -गोपालगंज रोड में जलजमाव।
आंबेडकर नगर अस्पताल रोड का हाल।
शहर के बबुनिया मोड़ पर जमा पानी।