पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थप्पड़ मारने पर बाप-बेटे को मार दी गोली, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थप्पड़ मारने पर गुस्सा इस कदर हुआ कि बाप-बेटे को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना सोमवार की रात सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट में सोमवार की देर रात हुई है। पुलिस घटना की वजह आपसी विवाद बता रही है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट के समीप सोमवार की रात आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में गोपाल उर्फ मोगला उसका बेटा राहुल जख्मी हो गया। घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि घायल लोग शराब के धंधेबाज हैं। मोगला एक और बेटा है सन्नी जिसने उसी मोहल्ला के निवासी ललित नारायण सिंह को किसी बात को लेकर हुए विवाद में थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर ललित नारायण सिंह ने बाप-बेटा को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान पर पुलिस ने ललित नारायण व उसकी प|ी को भी आरोपित किया है। पुलिस ने प|ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।

थाने के पूर्व एसपीओ के घर पर फायरिंग

पुनपुन। गौरीचक के नया टोला मुहल्ला में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने इस दौरान गौरीचक थाना के पूर्व एसपीओ के घर के बाहर हंगामा भी किया। नया टोला निवासी राजीव कुमार सिंह ने कमरजी गांव निवासी सन्नी कुमार व सुरेश समेत अन्य लोगों के खिलाफ गौरीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजीव ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम कुछ लोग उसके घर के बाहर आकर गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान उनके भय से वे घर से बाहर नहीं निकले। यह देख उनके द्वारा उनके घर के दरवाजे को जोर जोर से पीटा गया। गौरीचक एसएचओ नागमणि कुमार ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...