गैंगरेप की साजिश में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार
पटना|गैंगरेप की घटना की साजिश में शामिल महिला आरोपी श्वेता सिन्हा उर्फ राधिका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला 23 जुलाई, 2009 को कोतवाली थाने में चार पुरुष और एक महिला के खिलाफ दर्ज हुआ था। मामले में महिला का राकेश, नितिन, विशाल गिरफ्तार हो चुका था। वहीं सुनील कुमार सिंह फरार चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि श्वेता ही उसे झांसा देकर होटल में बुलाई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।