बाढ़ में दो पक्षों में जमकर मारपीट
बाढ़| बाढ़ थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज स्थित एक मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की गई। इस दौरान कई लोग मामूली तौर पर जख्मी हो गए। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के बांस को किसी काम के लिए उठा ले गए। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।