पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना सिटी में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्चस्व की जंग में गुरुवार की रात खाजेकलां इलाके के सूई की मस्जिद मोहल्ले में दो आपराधिक गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा मोहल्ला दहल उठा। फायरिंग में तीन लोग जख्मी हुए हैं। दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि एक छिपकर इलाज करा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बेखौफ आपराधिक गुटों ने मोगलपुरा पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

रात करीब 8 बजे सूई की मस्जिद मोहल्ला में दो अपराधी गैंग भिड़ गए और एक दूसरे पर लगातार फायरिंग करने लगे। मोहल्ले में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानों के शटर गिर गए। घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि 12 से अधिक गोलियां लगातार चली हैं। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर एएसपी मनीष कुमार, खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोबर खान पहुंचे। गोलीबारी में घायल 30 वर्षीय नैयर अाैर लोदी कटरा निवासी 28 वर्षीय शमशाद को पीएमसीएच में भेज दिया।

गोलीबारी में घायल राजू गोप हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

घायलों को गोलियां कमर, घुटना सहित अन्य अंगों में लगी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग में राजू गोप भी जख्मी हुआ है, लेकिन वह फरार हो गया है। एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि जेल में बंद सोनू मियां और लूल्ला गुट के बीच पुरानी अदावत में यह घटना हुई है। घायल राजू गोप अाैर नैयर पुराने कांडों में वांछित हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि घायल शमशाद के बारे में खंगाला जा रहा है। घायल नैयर का कहना है कि अमन, धर्मेंद्र, फुटवाला अादि ने गोलबंद होकर जान से मारने की नीयत से कई गोलियां उसे मारी। जब उनलोगों को लगा कि मर गया हूं, तब वहां से भागे। वे लोग मोहल्ले में स्मैक का धंधा करते हैं। धंधे के विरोध की अदावत में गोली मारी है। वहीं, जख्मी शमशाद का कहना है कि उसे नहीं पता कि किस कारण से उसे गोली मारी गई है। राजू गोप ने उस पर गोली चलाई है। सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि वर्चस्व की जंग में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पटना सिटी के खाजेकलां इलाके में सूई की मस्जिद मोहल्ले में गोलीबारी में घायल युवक।
खबरें और भी हैं...