बच्चों के विवाद में मारपीट, कई घायल
बाढ़| अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि रविवार की देर शाम तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया की कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बच्चे आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच ईंट-पत्थर अाैर लाठी-डंडे चले।