पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिटी|एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशराज सिंह ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला अगमकुआं थाने में दर्ज कराया है। कांटी फैक्ट्री रोड में शिवम विहार अपार्टमेंट निवासी यशराज सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 12 मार्च की रात में उनके मोबाइल पर काॅल अाया। आठ डिजिट के नंबर से आई इस कॉल से रंगदारी मांगने के साथ डिमांड पूरी नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। उक्त नंबर से पूर्व में भी धमकी भरी कॉल आ चुकी है। अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...