पत्नी के आवेदन पर पति पर प्राथमिकी दर्ज
जलालपुर से बोलेरो और 62 लीटर शराब जब्त
भगवानपुर हाट| भगवानपुर गांव के सुरेश राय की पुत्री रम्भा कुमारी ने अपने पति राहुल कुमार के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया है पति मंगलवार को उसके पिता के घर पहुंचे और माता व भाई के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
दरौंदा| जलालपुर कोनिया मठिया से पुलिस ने एक बेलोरो व भारी मात्रा में शराब बरामद की है। धंधेबाज भाग गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि जलालपुर के कोनिया मठिया गांव के पास बोलेरो के साथ 62 लीटर शराब जब्त की गई है।