पुलिस पर हमला मामले में 60 पर प्राथमिकी
पटना सिटी| रानीपुर अड्डा में शराब बरामदगी के लिए छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में 60 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम पर सोमवार को उस वक्त हमला हुआ था, जब मेहंदीगंज थाना की पुलिस रानीपुर अड्डा स्थित गिरिजा यादव के यहां शराब भंडारित होने की सूचना पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। गुरुवार को मेहंदीगंज थानाध्यक्ष लालमुनि दूबे ने बताया कि 60 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।