महिला प्राेफेसर से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
पटना|वाणिज्य महाविद्यालय में होली मिलन समारोह के दौरान समाजशास्त्र की प्रोफेसर के साथ मारपीट करने के मामले में पीरबहोर थाने में विभागाध्यक्ष विजय कुमार के बयान पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज हो गया है। किसी को नामजद नहीं किया गया है। थानेदार रिजवान अहमद खान ने बताया कि प्रोफेसर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी बयान नहीं लिया जा सका है। कुछ दिन पहले होली मिलन समरोह में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी थी।