पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लूट के मामले में एफआईआर दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसवन में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल

हसनपुरा| एमएचनगर थाना क्षेत्र के महुअल व पकड़ी के बीच शुक्रवार को हुई लूट के मामले में पीड़ित संदीप कुमार कुशवाहा ने थाने में आवेदन दिया है। उसने आवेदन में दो अज्ञात अपराधियों को अभियुक्त बनाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि महुअल व पकड़ी के बीच नकाबपोशाें ने लूट के क्रम में अंदर थाना क्षेत्र खेड़ाय पिपरा निवासी प्रेंगन कुमार को गोली मार दी थी। जबकि महुअल महाल निवासी र|देव प्रसाद के पुत्र संदीप कुमार को घायल कर 42 हजार रुपए व अन्य सामान लूट लिए थे।

सिसवन| सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में आपसी विवाद में चाकूबाजी हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक अभिमन्यु महतो और धनंजय महतो को सिसवन के रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...