बहादुरपुर में फर्नीचर कारखाने में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
बहादुरपुर थाना इलाके के सैदपुर नहर के किनारे बकरी मंडी के पास बुधवार की देर रात पीके फर्नीचर के कारखाना सह दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। अाग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फायर ब्रिगेड की छह यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंच कर अाग पर काबू पाया। पटना सिटी फायर ब्रिगेड से दो यूनिट, बहादुरपुर से दो यूनिट व पटना से दो यूनिट घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात कारखाने से आग की लपटें निकलने लगीं। इसे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकल अाए। लोग अपनी छत से आग पर पानी डालने लगे, पर लपटें तेज होने लगी। आग की तेज लपटाें से पास के चंद्रकला देवी व शंकर महतो के घर की छत में दरार आ गई।