पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अथमलगोला में महिला के घर पर की फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़िता उषा देवी द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि कुछ लोग लाठी-पिस्तौल लेकर उसके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज की आवाज सुनकर जब पीड़िता घर से बाहर निकली तो एक आरोपी ने कहा इसे गोली मार दो। इसके बाद एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से उसके ऊपर फायरिंग कर दी गई। पीड़िता का कहना है कि गोली की आवाज पर वह नीचे बैठ गई जिससे उसके ऊपर से गोली निकल कर उसके घर के दरवाजे में जाकर लग गई।

लोग जुटे तो भागे

गोली की आवाज सुनकर गांव ग्राम के लोग दौड़े तो सभी आरोपित फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि इस तरह कई बार उसके घर पर चढ़कर गाली-गलौज व मारपीट की जा चुकी है । पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...